Bhopal News: ड्रायवर के नाम से खरीदी मोटर साइकिल से दुर्घटना

Share

Bhopal News: बीमा के पैसा मांगा तो विरोध करने पर पीटा, अवधपुरी थाने ने पीड़ित को भगाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गंभीर तरीके से मारपीट के एक मामले की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय उसे भगा दिया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाने का है। जिस कारण रायसेन जिले के बरेली थाने में जाकर जीरो में एफआईआर कराई गई। मामला एक वाहन चालक के नाम पर उठाई गई मोटर साइकिल से हुई दुर्घटना से जुड़ा है। जिसमें पीड़ित से उसके वाहन स्वामी पैसा मांगते हुए उस पर दबाव बना रहे थे।

कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार बाबूलाल साहू पिता रामदीन साहू उम्र 36 साल रायसेन (Raisen) जिले के बरेली (Bareli) में रहते हैं। वे पहले आनंद नगर (Anand Nagar) में रहते थे। इस दौरान अवधपुरी में रहने वाले गोविंद बैरागी (Govind Bairagi) का वाहन चलाने लगे। इसी दौरान बाबूलाल साहू (Babulal Sahu) के नाम पर गोविंद बैरागी ने बाइक (Bike) खरीद ली थी। जिसकी किस्त का भुगतान उन्होंने ही किया। दोनों के बीच काफी मेलजोल था। गोविंद बैरागी से उसने इंडिका कार (Car) भी खरीद ली थी। जिसे लेकर वह रायसेन में चलाने लगा। उके पास जुलाई में गोविंद बैरागी का फोन आया। उसने बताया कि बाइक से दुुर्घटना हो गई है। जिसका बीमा (Insurance) भी समाप्त हो गया है। उसे दोबारा बनाने के लिए उसके हस्ताक्षर लगेंगें। यह बोलकर उसे रीगल कस्तूरी एक्सटेंशन (Regal Kasturi Extension) में लाया गया। यहां 07 जुलाई को उससे बोला गया कि बीमा की रकम 19 हजार रुपए उसे ही भरना होगी। इस बात को लेकर उसने ऐतराज जताया। उसका कहना था कि बाइक उसने नहीं खरीदी थी। इसलिए वह पैसा भुगतान नहीं करेगा। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसे कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा गया। मारपीट गोविंद बैरागी, भगवान दास बैरागी (Bhagwan Das Bairagi), राज बैरागी (Raj Bairagi), विजय कुशवाह (Vijay Kushwah) ने की है। उसे प्लास्टि के पाइप से बुरी तरह पीटा गया था। वह उसी दिन अवधपुरी थाने भी पहुंचा था। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने बरेली थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। वहां से केस डायरी भोपाल आई जिसमें अब अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 363/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: जॉब की लिंक में फंसता चला गया बेरोजगार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!