Bhopal Cyber Fraud: फिल्म देखने की लालच में गवाई भारी रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: चार व्यक्तियों के साथ एक लाख, 90 हजार रुपए की सायबर धोखाधड़ी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यू-ट्यूब में फिल्म डाउनलोड करने की लालच में आकर एक युवक ने मोटी रकम गंवा दी। घटना भोपाल (Bhopal Cyber fraud) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। इसके अलावा तीन अन्य थानों शाहपुरा, रातीबड़ और टीटी नगर में भी सायबर जालसाजी के मामले पहुंचे हैं। जिसमें करीब एक लाख, 90 हजार रुपए खातों से निकल गए। पुलिस ने उन खातों में वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है जिसमें पैसा आरोपियों ने भेजा।

एक रुपये में अनलिमिटेड फिल्में देखने के झांसे में आए

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय शहजाद खान (Shahjad Khan) एयरपोर्ट रोड स्थित गुलमोहर गार्डन (Gulmohar Garden) में किराए से रहते हैं। वे मूलत: बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं और डेकोरेशन का काम करते है। वह 16 अक्टूबर को यू-ट्यूब देख रहे थे। तभी एक विज्ञापन देखा, जिसमें एक रुपये में अनलिमिटेड फिल्में, वीडियो और कहानियां डाउनलोड करने का लालच था। शहजाद खान ने विज्ञापन में दिए लिंक (Link) को खोलकर जैसे ही एक रुपये का भुगतान किया तो मोबाइल (Mobile) हैक हो गया। इसके बाद जालसाज ने उसके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से 49,999 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 769/26  दर्ज किया है। इधर, निकिता अपार्टमेंट (Nikita Appartment) फेस-2, बावड़िया कलां निवासी 70 वर्षीय राकेश कुमार गुप्ता (Rakesh Kumar Gupta) के खाते से छह किस्त में 58318 रुपए निकल गए। वे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर हैं। उन्हें 13 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया था। उसने पेंशन चालू रखने ऑनलाइन फॉर्म भराया था। इस मामले में शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने प्रकरण 604/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने के मामले में प्रकरण दर्ज

ओटीपी और फोन न आने पर भी खाते खाली

इधर, रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने सूरज नगर (Suraj Nagar) निवासी सुरेंद्र गौर (Surendra Gaur) पिता रमेश गौर उम्र 34 साल की शिकायत पर प्रकरण 533/26 दर्ज किया। उनके बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खाते से बिना ओटीपी और पिन बताए खाते से 29300 रुपए निकल गए। इसी तरह टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस ने 30 वर्षीय बृजेश सेन (Brajesh Sen) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 872/26 दर्ज किया। वे पंचशील नगर में रहते हैं और एमपी नगर (MP Nagar) स्थित निसर्ग होटल (Nisarg Hotel) में सुपरवाइजर हैं। उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) के बैंक खाते से 52 हजार रुपए निकल गए। इस बात की जानकारी उन्हें तब पता चली जब वे पेट्रोल भराने पंप पर पहुंचे। उनके पास भी किसी तरह का ओटीपी या फोन नहीं आया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झपटमारी में नाकाम बदमाश छुरी मारकर छूट सका
Don`t copy text!