Bhopal News: हार्ट अटैक से एसआई का निधन

Share

Bhopal News: पांच महीने के भीतर में तीसरा मामला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। एस आई राकेश मिश्रा का निधन हो गया। वे भेापाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाने में पदस्थ थे। वे घर में स्नान के बाद तैयार होकर थाने निकलने वाले थे। इसी दौरान वे बिस्तर पर लेटे और फिर नहीं उठे। परिजन हमीदिया अस्पताल में ले गए तो मृत घोषित कर दिया गया।

रात दस बजे तक थाने में की नौकरी

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना क्षेत्र में रहने वाले राकेश मिश्रा (SI Rakesh Mishra) अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियों के अलावा पत्नी को छोड़ गए हैं। मिश्रा की उम्र लगभग 58 साल थी जो हृदय रोग से एक दशक से जूझ भी रहे थे। मिश्रा का चयन मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में सिपाही के पद से हुआ था। उनकी एक बेटी भी सिपाही है जो कि विदिशा (Vidisha) जिले में पदस्थ हैं। स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) ने बताया कि उन्होंने 20 अगस्त की रात लगभग दस बजे तक थाने में नौकरी भी की थी। शोकाकुल परिजनों से अभी बातचीत नहीं हो सकी है। मामले में हृदय रोग से संबंधित प्राथमिक तथ्य सामने आए हैं। हालांकि विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाने में पदस्थ एसआई संतराम खन्ना (SI Santram Khanna) का हार्ट अटैक से मार्च, 2026 में निधन हुआ है। वहीं गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले (TI Brajendra Marskole) को भी सायलेंट अटैक आया है। यह तीनों घटनाएं पांच महीने के भीतर में हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्किटेक्ट दफ्तर में लटकी मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइ

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!