Bhopal Murder News: चार दिन कार में मृत नाबालिग के अंग लेकर घुमते रहे आरोपी

Share

Bhopal Murder News: ईरानी डेरा में जाकर महिला से मुलाकात करके किया था सौदा, पन्नी में लपेटकर जहां फेंका उसकी तलाश में छानबीन

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग की हत्या मामले में जांच में वारदात के बाद की गतिविधियों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के बाद चार दिन तक नाबालिग के अंग को लेकर चार दिन तक घुमते रहे। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके की है। उसे वह लगभग सवा एक करोड़ रुपए में ईरानी डेरा की एक महिला की मदद से बेचने की फिराक में थे। एक दिन अंग को फ्रीजर में भी रखा गया था।

इस तरह जानकारी जुटा रही पुलिस

जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात के पांचवें दिन आमिर और जोहेब कबाड़खाने पहुंचे और ऑल्टो कार (Alto Car) 23 हजार रुपए में बेच दी। कबाड़ी ने 12 हजार रुपए जोहेब के खाते में ऑनलाइन भेजे, जबकि बाकी रकम नकद दी। कबाड़खाने में कार को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। पुलिस कबाड़ी से पूछताछ के साथ बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार रिमांड पर चल रहे आमिर को 21 अगस्त उसके घर ले जाकर तलाशी ली गई। हत्या के दौरान पहने कपड़ों की तलाश में सफेद टोपी बरामद हुई, जो सीसीटीवी फुटेज में आमिर के सिर पर दिखाई दे रही थी। कपड़े आरोपी ने कचरे में फेंकना बताया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल सेविंग ब्लेड पहले ही बरामद कर चुकी है और जिस दुकानदार से ब्लेड खरीदी गई थी, उससे आरोपियों की पहचान भी कराई जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों मुख्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और संदिग्ध लोगों की भूमिका, बैंक खातों तथा पूरे गिरोह के लेनदेन की जांच की जा रही है। रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गौवंश से भरा वाहन पलटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!