Bhopal News: पांच लाख रुपए के लिए किया किडनैप

Share

Bhopal News: बाइक से उठाकर ले गए तीन युवक, मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लेन-देन के एक विवाद में ऑटो चालक को बाइक से अगवा कर लिया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके का है। आरोपियों की संख्या तीन है जिनसे पांच लाख रुपए के लेन-देन का विवाद है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

शमशान घाट ले जाकर की मारपीट

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय शुभम भटनागर (Shubham Bhatnagar) ऑटो चालक है। वह 19 अगस्त की रात साईं मंदिर के सामने खड़ा था। तभी उसके सामने रितिक, शुभम और उनका एक अन्य साथी आया। तीसरे युवक को पीड़ित नहीं पहचानता है। आरोपियों ने शुभम भटनागर को मारपीट करके बाइक (Bike) में बैठा लिया। इसके बाद उसको शमशान घाट ले जाया गया। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने हमला पांच लाख रुपए के लिए किया है। जबकि शुभम भटनागर का कहना है कि उसको सिर्फ डेढ़ लाख रुपए देना बाकी है। कमला नगर थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण 421/26 दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लेन-देन को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट का मामला अड़ीबाजी में दर्ज 
Don`t copy text!