Bhopal GRP News: भोपाल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों के भीतर हुई वारदात, चौथी महिला स्टेशन के प्लेटफार्म में कर रही थी आराम

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने चोरी के चार मामले दर्ज किए हैं। इनमें तीन वारदातें चलती ट्रेन में अंजाम दी गई। जबकि एक महिला को भोपाल स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म में निशाना बनाया। सभी चारों पीड़ित महिलाएं हैं जिनमें एक महाराष्ट्र पुलिस की महिला अधिकारी हैं। चोरी गए माल में करीब साढ़े तीन तोला वजनी सोने के जेवरात, दो मोबाइल, नकदी समेत अन्य माल हैं।
इन सभी का पर्स हुआ चोरी
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार संगीता वडनेकर (Sangeeta Wadnekar) पति श्रीकांत वडनेकर उम्र 56 साल के साथ 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (Jaipur-Hyderabad Express) में वारदात हुई। वे महाराष्ट्र के अकोला जिले में रहती हैं और महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) में अधिकारी हैं। वे जयपुर से अकोला लौट रही थी। तभी उनका भोपाल स्टेशन (Bhopal Station) पहुंचने पर पर्स (Purse) गायब मिला। पर्स में 25 ग्राम वजनी मंगलसूत्र, एक मोबाइल 20 हजार रुपए का और अन्य दस्तावेज, एटीएम कार्ड रखे थे। इसी तरह दूसरी वारदात कुम तुम्मा दीपिका साई (Tumma Deepika Sai) पिता शंकर दास उम्र 34 साल के साथ हिमसागर एक्सप्रेस (Himsagar Express) में वारदात हुई। उनका पर्स (Purse) चोरी गया था जिसमें दस हजार रुपए रखे थे। उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर तेलंगाना हाईकोर्ट में अधिवक्ता पीड़ित ने न्यायालय के समक्ष याचिका लगाई थी। इधर, रेहाना खातुन (Rehana Khatun) पति इमादात हुसैन उम्र 32 साल का राप्तीसागर एक्सप्रेस (Raptisagar Express) में पर्स चोरी चला गया। जिसमें दस ग्राम वजनी सोने की चेन रखी थी। वहीं सोमवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से महिला का हैंडबैग सिरहाने से चोरी चला गया। उसके भीतर 10 हजार रुपए कीमती मोबाइल, नकदी 15 हजार रुपए रखे थे। पीड़िता दीक्षिता रतनपाल नारनवरे (Dixita Ratanpal Narware) नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म में आराम कर रही थी। घटना को दोपहर बारह बजे दिनदहाड़े अंजाम दिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।