Bhopal Fraud News: बहन के बेटे ने ऐंठ लिए 60 लाख रुपए

Share

Bhopal Fraud News: माता—पिता के निधन के बाद हुए बंटवारे का मामला थाने पहुंचा, डॉक्टर बनाने कॉलेज और हॉस्टल की फीस लेकर हड़पने का आरोप

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। भेल (BHEL) से रिटायर्ड एक व्यक्ति की दो बेटियों के बीच चल रहे संपत्ति बंटवारे का मामला थाने पहुंच गया है। जिसमें जांच के बाद भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि दो बहनों में से एक बहन ने 60 लाख रुपए हड़पने का दावा किया है। यह रकम उसके बेटे के लिए डॉक्टर बनाने कॉलेज हॉस्टल, फीस जमा करने का बोलकर ली थी। जिसके बाद फर्जी रसीदें यकीन दिलाने बहन के बेटे ने थमाई थी।

बदनामी से बचने दिया गया चेक भी हो गया बाउंस

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार चित्रा ठाकुर पत्नी स्वर्गीय अनिल ठाकुर उम्र 48 साल ई—2 अरेरा कॉलेनी (Arera Colony) में रहती हैं। उनकी एक अन्य बहन गीतांजली शर्मा (Geetanjali Sharma) है। जिनके पिता का निधन जून, 2018 फिर मां का निधन सितंबर, 2023 में हो गया था। निधन के बाद माता—पिता की संपत्ति को लेकर दोनों बहनों के परिवार में बंटवारा नवंबर, 2023 में हुआ। बंटवारे में चित्रा ठाकुर (Chitra Thakur) ने अरेरा कॉलोनी का मकान और भेल की दुकान ली। खातों और एफडी के रुप में जमा राशि बहन के बेटों ने ली। उसमें से 60 लाख रुपए सोने के बदले में चित्रा ठाकुर को मिलना थे। लेकिन, मामले में संदिग्ध आरोपी विक्रम आदित्य शर्मा (Vikram Aditya Sharma) ने यह बोला कि वह उनके बेटे हर्षवर्धन ठाकुर (Harshwardhan Thakur) की एमबीबीएस (MBBS) की फीस जमा करा देगा। उसकी राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज (Pacific Medical College) में पहचान भी है। यकीन दिलाने के लिए उदयपुर आने—जाने में लगा खर्चा, हॉस्टल और कॉलेज की फीस में 60 लाख रुपए खर्च होने की भ्रामक जानकारी उन्हें दी गई। जांच में यह सारी रसीदे जाली पाई गई है। चित्रा ठाकुर ने का कहना है कि बेटे को जब फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा देने से रोका गया तो यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जिस कारण पैसों से ज्यादा बेटे का समय एक साल का बर्बाद हो गया। पारिवारिक बदनामी से बचने आरोपी ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) फरवरी, 2026 में एक चेक दिया। वह चेक बैंक में रकम नहीं होने के कारण बाउंस भी हो गया था। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ज्यादती के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!