Bhopal News: बुआ के घर आया था, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग कीमौत हो गई। उसके पिता का चार महीना पूर्व निधन हुआ था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। उसके परिजन मैहर जिले में रहते हैं। वह मौत से दस दिन पूर्व ही बुआ के पास रहने आया था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दस दिन पहले ही आया था बुआ के घर
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार मैहर निवासी 15 वर्षीय आर्यन सोंधिया (Aryan Saundhiya) की मौत हो गई है। वह तुलसी नगर (Tulsi Nagar) की झुग्गी बस्ती में रहने वाली बुआ के घर करीब दस दिन पहले ही आया था। 20 अगस्त की दोपहर घर में वह अकेला था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। अभी आर्यन सौंधिया की मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने घर में जाकर भी छानबीन की है। किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि जांच में पता चला है कि नाबालिग के पिता का चार महीना पूर्व निधन हुआ है। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 51/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।