Bhopal Cyber Fraud: सायबर फ्रॉड की जांच में फंसा एक्सिस बैंक

Share

Bhopal Cyber Fraud: वयोवृद्ध के खाते से निकले बारह लाख रुपए, थाने पहुंचा मामला, प्रकरण दर्ज, बैंक कर्मचारियों की भूमिका का पता लगा रही पुलिस

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एक्सिस बैंक के एक खाते से करीब 12 लाख रुपए निकल गए। इस मामले में आरोपों को लेकर बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र का है। जिसकी प्राथमिक जांच के बाद चूना भट्टी थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य सायबर फ्रॉड का भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की बनाई कहानी पर कई जगह पेंच

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सिंह खमेसरा पिता स्वर्गीय मोती सिंह खमेसरा उम्र 86 साल ने शिकायत  दर्ज कराई थी। वे गार्डन रेसीडेंसी (Garden Residency) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक्सिस बैंक (Axis Bank) में बिंदु खमेसरा (Bindu Khamesra) के साथ ज्वाइंट अकाउंट हैं। उनके खाते से 12 लाख, 08 हजार से ज्यादा की रकम निकली है। इससे पहले वीरेंद्र सिंह खमेसरा (Virendra Singh Khamesra) 2 अगस्त को फेसबुक चला रहे थे। तब एक लिंक पर सीनियर सिटीजन कार्ड (Senior Citizen Card) बनाने पर एक्सिस बैंक से लाभ मिलने की जानकारी प्रदर्शित हुई थी। यह बात उन्होंने एक्सिस बैंक की महिला कर्मचारी संध्या शर्मा (Sandhya Sharma) जो छह लाख रुपए की एफडी बनाने घर आई थी उनसे भी साझा की गई। उन्होंने भी लिंक को फर्जी बताकर कोई जानकारी नहीं देने से इंकार किया था। लेकिन, उन्होंने उसके बावजूद भी उसी लिंक (Link) के जरिए एफडी बनाई। एफडी बनाने के बाद उन्होंने अपने ड्रायवर को बैंक में भेजा। लेकिन, वीरेंद्र सिंह खमेसरा को ही एफडी देने का बोलकर ड्रायवर को बैंरग लौटा दिया। उन्हें दो दिनों तक एफडी के दस्तावेज ही नहीं दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने दामाद नितिन पारख (Nitin Parakh) को भेजा। वृद्ध का आरोप है कि उनके खाते से निकली रकम में बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध हैं। इस मामले में जांच करने की मांग करते हुए आवेदन देने पर पुलिस ने प्रकरण 305/26 दर्ज कर लिया है। अब बैंक कर्मचारियों के अलावा संदिग्ध फोन नंबर की जांच की जा रही है। मामले में लगभग आधा दर्जन लोग फंसे हैं। हालांकि पुलिस की जांच और कहानी में कई जगह पर पेंच भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्ट्रीट डॉग को बचाने के कारण पलटा था लोडिंग वाहन

सहेली बनकर सायबर फ्रॉड

पीड़ित वयोवृद्ध का आरोप है कि उनके खाते को ब्लॉक भी नहीं किया गया। जबकि खाते से पैसा निकल रहा था। इधर, चूना भट्टी थाना पुलिस ने स्मिता डेविड पिता स्वर्गीय विजय डेविड उम्र 58 साल की शिकायत पर प्रकरण 307/26 दर्ज किया है। वे जानकारी नगर (Janki Nagar) में रहती है। उनके खाते से 25 हजार रुपए निकले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को उनकी सहेली ज्योति दीक्षित (Jyoti Dixit) का व्हाट्स एप पर कॉल आया। इसके बाद स्मिता डेविड (Smita David) को पता चला कि उनकी सहेली का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। जिस कारण उनके नाम का इस्तेमाल करके जालसाजों ने पैसा ऐंठ लिया। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने मनी ट्रेल का पता लगाने खातों को फ्रीज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चे के कब्जे से चरस बरामद 
Don`t copy text!