Bhopal News: अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों से चोरी करना कबूला

भोपाल। भोपाल जीआरपी ने एक व्यक्ति को दबोचा है। पुलिस को उसके पास से पांच मोबाइल बरामद किए हैं। जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। आरोपी (Bhopal GRP News) पूर्व में दो बार गिरफ्तार हो चुका है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है आरोपी
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाना पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) जिले में रहने वाले 45 वर्षीय राजनारायण सिंह (Raj Narayan Singh) का मोबाइल (Mobile) चोरी गया था। वे उज्जैन से ग्वालियर की यात्रा कर रहे थे। मोबाइल (Mobile) सीहोर स्टेशन (Sehore Station) निकलने के बाद गायब हुआ था। इस मामले में पुलिस ने वासुदेव यादव (Vasudev Yadav) पिता सागर यादव उम्र 28 साल को हिरासत में लिया। वह महराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से राजनारायण सिंह का मोबाइल (Mobile) बरामद हुआ। सीहोर रेलवे स्टेशन (Sehore Railway Station) पर कुबरेश्वर धाम के कारण यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस की तरफ से सुरक्षा इंतजाम लगाए गए थे। उसी दौरान शक होने पर वासुदेव यादव को पूछताछ के लिए रोका गया था। उसके जेब से एक-एक करके पांच मोबाइल बरामद हुए। जिसमें चार अन्य मोबाइल के संबंध में पुलिस अभी पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि वह इससे पहले भी पकड़ में आ चुका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।