Bhopal News: अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Share

Bhopal News: छिंदवाड़ा में रहने वाले आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने दबोचा है। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल मिली है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पिस्टल दिखाकर लोगों को डराता था

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को 18 अगस्त की दोपहर दशहरा मैदान के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी जगदीश चंद्रवंशी पिता द्वारका प्रसाद उम्र 38 साल के रुप में उसकी पहचान हुई। वह छिंदवाडा (Chindwara) जिले का रहने वाला है। फिलहाल बागसेवनिया में स्थित गुलाबी नगर (Gulabi nagar) में रहता है। पिस्टल में सिंदूरी रंग की बट थी। उसमें गोली नहीं मिली है। पिस्टल (Pistol) में जंग भी लगी थी। आरोपी जगदीश चंद्रवंशी (Jagdish Chandravanshi) पिस्टल दिखाकर लोगों को भय डालने के लिए इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Looteri Dulhan: 'हुस्न' के जाल में फंसा 'सलमान'
Don`t copy text!