Bhopal News: राजधानी के ग्रामीण अंचलों में हुई दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले एक वाहन का नहीं मिला सुराग, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के ग्रामीण अंचलों में हुई अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें एक दुर्घटना के मामले में वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया और गुनगा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिवार को सौंप दिए हैं।

मजदूरी के लिए ट्रेन से निकला था

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार 14-15 अगस्त की दरमियानी रात ढ़ाई बजे इमलिया बायपास रोड डामर प्लांट के नजदीक दुर्घटना हुई थी। जिसमें ग्राम घाटमपुर, सुरखी जिला सागर निवासी 40 वर्षीय हीरालाल अहिरवार (Hiralal Ahirwar) जख्मी हो गया था। वह सागर (Sagar) जिले से 13 अगस्त को गुजरात (Gujrat) में मजदूरी के लिए ट्रेन (Train) से निकला था। वह ट्रेन से क्यों उतरा इस संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है। लेकिन, उसे डामर प्लांट के पास किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, नवजीवन कॉलोनी (Navjeevan Colony) , गरीब नगर कैंची, छोला निवासी 31 वर्षीय वीरू मिश्रा (Veeru Mishra) ऑटो चलाता था। 16 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे वह ऑटो (Auto) से विदिशा की ओर जा रहा था। टोल नाके के आगे उसका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो की चपेट में आने से वीरू मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह गुनगा (Gunga) में सरस्वती नगर (Saraswati Nagar) , जवाहर चौक निवासी 64 वर्षीय किशन लाल साहू (Kishanlal Sahu) डेयरी में काम करते थे। वह 8 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक (Bike) से धमर्रा में बेटी से मिलने जा रहे थे। ग्राम रतुआ के आगे पारदी जोड़ पर बाइक सवार ने अचानक रोक दी। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में था। जिस कारण किशन लाल साहू अपनी बाइक नियंत्रित नहीं कर सके और सड़क पर खड़ी बाइक के पीछे जा टकराए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 16 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: होटल में युवती से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!