Bhopal News: अवधपुरी में किसान की गुमठी का ताला चोरों ने चटकाया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के कोतवाली और अवधपुरी थाने में चोरी (Bhopal News) का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक वृद्धा के गले से उनका मंगलसूत्र तो किसान की गुमठी का ताला तोड़कर सामान को चोर बटोर ले गए।
पालकी यात्रा का स्वागत करते समय हुई वारदात
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार अनिता सैनी पत्नी कैलाश माली उम्र 65 साल सिंधी मार्केट (Sindhi Market) में रहती हैं। वे सावन सोमवार के अवसर पर बटेश्वर महादेव बाबा की निकाली जा रही पालकी यात्रा का स्वागत कर रही थी। अनिता सैनी (Anita Saini) दोपहर डेढ़ बजे से लगभग एक घंटा बाहर रही। इसके बाद गले में पहना हुआ उनका मंगलसूत्र जो डेढ़ तोला था वह नहीं मिला। कोतवाली थाना पुलिस ने शाम को इस मामले में चोरी का प्रकरण 208/26 दर्ज कर लिया। इधर, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने भीम सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय जय सिंह राजपूत उम्र 31 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे खजूरी कला चांदनी चौक में रहते हैं। वे किसानी के अलावा खेत के नजदीक पान की गुमठी भी चलाते हैं। भीम सिंह राजपूत (Bheem Singh Rajput) की दुकान से इलेक्ट्रिक सामान, होल्डर, बल्ब, झालरे समेत हजारों रुपए का माल चोर बटोर ले गए। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 344/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।