Bhopal News: एक दशक से दो थानों की पुलिस को छका रहा था शातिर बदमाश

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली लो फ्लोर बस में जेबकटी करने वाले शातिर दो बदमाशों को भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस ने दबोचा है। इसमें से एक आरोपी एक दशक बाद पकड़ में आया है। उसके खिलाफ दो स्थायी वारंट बहुत पहले से लंबित थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से छुरी भी बरामद की गई है।
थानों में पहले से ही दर्ज है कई प्रकरण
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार नासिर उर्फ आरिफ पिता मुख्तार खान उम्र 40 साल और आजाद उर्फ गज्जू पिता मोहम्मद सलीम उम्र 36 साल को दबोचा गया है। दोनों आरोपी एमपी नगर (MP Nagar) थाना क्षेत्र में स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में रहने लगे हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों ने 30 जुलाई को लो फ्लोर बस (Low Floor Bus) में 20 हजार रुपए चोरी करना कबूला है। आजाद उर्फ गज्जू (Ajad@Gajju) के खिलाफ एमपी नगर और मंगलवारा थाने में दस-दस साल से दो स्थायी वारंट भी लंबित थे। दोनों थानों की पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पा रही थी। आरोपी आजाद उर्फ गज्जू के विरूध्द 11 और आरोपी नासिर उर्फ आरिफ (Naseer@Arif) के खिलाफ 30 से अधिक प्रकरण थानों में दर्ज हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।