Bhopal Cyber Fraud: तीन व्यक्तियों के साथ दो लाख, 84 हजार रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा

भोपाल। टेलीग्राम में घर बैठे कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से पौने दो लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इसके अलावा एक वृद्ध से बिजली का बिल अपडेट और तीसरे व्यक्ति के मोबाइल में एक एप इंस्टॉल होने के बाद रकम निकल गई। इस संबंध में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अवधपुरी, निशातपुरा और हबीबगंज थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। तीनों घटनाओं में दो लाख, 84 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई है।
टेलीग्राम एप पर देखा था विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण सिंह (Laxmi Narayan Singh) पिता शेर सिंह उम्र 39 साल के साथ एक लाख, 74 हजार, 947 रुपए निकल गए। वे सोमेश होम्स (Somesh Homes) में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को उनके टेलीग्राम (Telegram) एप पर घर बैठे कमाने का विज्ञापन आया था। जिसमें उन्हें टास्क पूरा करने के पूर्व रकम जमा कराई गई। इसके बाद टास्क पूरा कर दिया तो उनसे फिर रकम वापस मिलने का झांसा देकर जमा कराई। उन्होंने जब पूरी रकम जमा कर दी तो जालसाज बताने लगे कि उनके खाते में दस लाख, 24 हजार रुपए जमा है। यह रकम निकालने के लिए उन्हें पांच लाख रुपए से ज्यादा की रकम देना होगी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने फैसल अंसारी पिता जाकिर अंसारी उम्र 36 साल की शिकायत पर सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का प्रकरण 17 अगस्त को दर्ज किया है। उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात 12 अगस्त की सुबह हुई थी। फैसल अंसारी (Faisal Ansari) ने बताया कि उनका मोबाइल (Mobile) हैंग हुआ था। इससे पहले उन्होंने ट्यूबी मूवी एप डाउनलोड किया था। उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से 39,100 रुपए निकले हैं। इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने परमेश्वर दयाल शर्मा पिता वल्लभ शर्मा उम्र 63 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। वे लाल लाजपत सोसायटी (Lala Lajpat Rai Society) अरेरा कॉलोनी में रहते हैं। परमेश्वर दयाल शर्मा (Parmeshwar Dayal Sharma) के पास 8 जुलाई को एक व्यक्ति ने बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन लगाया। उसने अपना नाम दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal) बताया था। आरोपी ने कहा कि बिल बकाया बता रहा है। सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए 12 रुपए भेजी जा रही लिंक पर जमा कर दे। जिसके बाद उनके खाते से 69992 रुपए निकल गए। 17 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में सायबर फ्रॉड का प्रकरण जांच के बाद दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।