Bhopal News : गांधी नगर के बाद अब निशातपुरा में आभूषण दुकान में चोरी

Share

Bhopal News: एक सप्ताह के भीतर में हुई दो दुकानों की वारदातों में पुलिस को नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सक्रिय चोरों के गिरोहों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। गांधी नगर के बाद अब भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में आभूषण कारोबारी की दुकान का ताला चोरों ने चटका दिया। पुलिस अभी तक इन दोनों वारदातों में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।

शटर को उचकाकर चोर भीतर घुसे

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ शिव स्वर्णकार पिता अरुण कुमार उम्र 28 साल करारिया में रहते हैं। उनकी ग्राम माहोली में आभूषण की दुकान (Jewelry shop) भी है। इसी दुकान के पीछे मकान है जो खाली है। इन्हें किराए पर देने के लिए वे प्रयास कर रहे थे। सिद्धार्थ शिव स्वर्णकार (Siddharth Shiv Swarnkar) के शटर को उचकाकर चोर भीतर घुसे थे। दुकान के भीतर से सोने-चांदी के जेवरात बटोर लिए। पुलिस ने चोरी गए जेवरात की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी गया माल करीब दो लाख रुपए का है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 744/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 4 अगस्त को गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित झूलेलाल मार्केट (Jhulelal Market) में महालक्ष्मी ज्वैलर्स (Mahalaxmi Jewelers) की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए का माल चोरी गया था। दुकान नरेंद्र हासवानी (Narendra Haswani) की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान में सेंध लगाई गई थी। इस मामले में अभी तक कोई खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ला पिनो पिज्जा के सामने ट्रक ने जूपिटर मोपेड को मारी टक्कर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!