Bhopal News: नशे में धुत इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं की कार ने कई वाहनों को उड़ाया

Share

Bhopal News: एक कार पलटी, चपेट में आए ई-रिक्शा और अन्य कारों को क्षतिग्रस्त किया, जनता ने विरोध किया तो सड़क पर जमकर उपद्रव भी मचाया, पुलिस ने चार युवक-युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। करोंद इलाके में 12 अगस्त की सुबह वर्ना कार में सवार युवक-युवती ने जमकर उपद्रव मचाया। कार में सवार युवक जो बीटेक का छात्र था उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिस कारण एक कार पलट गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। जबकि दो अन्य कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक ई-रिक्शा में सवार यात्री भी जख्मी हो गए। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चारों युवक-युवती नशे की हालत में थे

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार भीषण सड़क दुर्घटना 12 अगस्त की सुबह लगभग पौने आठ बजे संजय होटल (Sanjay Hotel) के सामने हुई थी। पुलिस ने सुबीर डे पिता श्यामल कुमार डे उम्र 36 साल की शिकायत पर प्रकरण 722/26 दर्ज किया है। वे बागसेवनिया स्थित साकेत नगर (Saket Nagar) में रहते हैं। वे वैगनआर कार (WagonR Car) एमपी-04-सीके-2446 पर वली उल्ला (Wali Ullah) के साथ सवार थे। दोनों सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) जा रहे थे। सुबीर डे (Subeer De) टीचर हैं और उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह से पलट गई। वह स्वीफ्ट डिजायर (Swift Dzire) एमपी-53-सीए-8466 से टकराकर रुकी थी। जिस कारण स्वीफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उनकी वैगन आर कार को वर्ना कार (Verna Car) के चालक ने टक्कर मारी थी। इससे पहले उसी कार ने ई-रिक्शा (E-Rikshaw) एमपी-04-वायजे-1943 को टक्कर मारी थी। आरोपी वर्ना कार में सवार युवक-युवती के नाम अनुज, सुजीत, लक्की और भूमिका थे। चारों युवक-युवती नशे की हालत में थे। युवती ने जनता से विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। हादसे में सुबीर डे, उनके साथ कार में बैठे वलीउल्ला, ई रिक्शा चालक राहुल कुशवाह(Rahul Kushwah), उसमें सवार यात्री रामबाबू लोधी (Rambabu Lodhi) और किरण बाई (Kiran Bai) के सिर में चोट आई है। मामले की जांच करने मौके पर एएसआई रतिराम गौतम (ASI Ratiram Gautam) करने पहुंचे थे। घटना को लेकर वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक-युवती के अन्य साथी भी थे। वे दूसरी कार में पीछे से आ रहे थे। उन्होंने भी हस्तक्षेप करना चाहा तो मौके से वह लोगों का आक्रोश देखते हुए भाग गए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विराशा हाईट में छठवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!