Bhopal News: निर्माणाधीन भवन के रास्ते दुकान में घुसा चोर

Share

Bhopal News: खिड़की उखाड़कर गल्ले से 45 हजार रुपये किये पार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। निर्माणाधीन भवन के रास्ते एक किराना दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर ने नकदी चोरी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खिड़की उखाड़कर दुकान के भीतर घुसा चोर

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार, फरियादी राजू गोंगिया (Raju Gongiya) उम्र 63 साल, निवासी प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) में रहते हैं। जुमेराती स्थित गिरधर जनरल स्टोर (Girdhar General Store) नामक दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 3 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे जब दुकान खोली तो गल्ले में रखी नकदी गायब मिली। जांच करने पर उन्होंने देखा कि दुकान की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन भवन की ओर स्थित खिड़की उखड़ी हुई थी और पूरी तरह खुली हुई थी। आशंका है कि चोर निर्माणाधीन भवन की तरफ से खिड़की उखाड़कर दुकान के भीतर घुसा और नीचे उतरकर गल्ले में रखी करीब 40 से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। दुकान से अन्य किसी सामान की चोरी नहीं हुई है। पीड़ित की शिकायत पर हनुमानगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला 401/26 कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले लोगों एवं आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे ने पिता को घर से निकाला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!