Bhopal News: थाने पहुंचे दोनों पक्ष, एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके का है। जिसमें एक पक्ष बाउंसर था। उसने बहन को प्रताड़ित करने पर जीजा को बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है।
पारिवारिक कलह को लेकर हुई थी नोंकझोक
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार राहुल वर्मा (Rahul Verma) बाबा चौराहे पर रहते हैं। वे बाउंसर का काम करते हैं। उनकी बहन की शादी संजय सोलंकी (Sanjay Solanki) से हुई है। अमृत काम्पलेक्स (Amrit Complex) के पीछे ससुराल है। पति-पत्नी के बीच अनबन होती थी। इसलिए वह कुछ समय से मायके में रहने आ गई थी। इस कारण मायके और ससुराल पक्ष के बीच मनमुटाव है। 02 अगस्त की शाम प्रभात चौराहे पर राहुल वर्मा और संजय सोलंकी आमने-सामने हा गए। दोनों के बीच पारिवारिक कलह को लेकर नोकझोक शुरु हुई। इसके बाद गाली-गलौज करने की अवस्था निर्मित हो गई। संजय सोलंकी ने जेब से ब्लेड (Blade) निकालकर साले को मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। इसी तरह राहुल वर्मा ने भी बुरी तरह से चेहरे पर वार करके संजय सोलंकी के चेहरे और नाक में घुंसे मारकर उसे अधमरा कर दिया। राहुल वर्मा को तेरह टांके आए हैं। इस कारण हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं राहुल के खिलाफ सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।