Bhopal News: वॉशिंग मशीन सुधारते वक्त करंट से झुलसकर मौत

Share

Bhopal News: गैराज मालिक को परिजनों ने पहुंचाया था अस्पताल, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
File Image

भोपाल। वॉशिंग मशीन सुधारते वक्त एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की नजीराबाद थाना पुलिस कर रही है। जिस व्यक्ति की मौत हुई वह ऑटो गैराज चलाता है। मशीन वह स्वयं सुधार रहे थे।

मशीन सुधारते समय लगा करंट

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 05 अगस्त की दोपहर हुई थी। करंट लगने से 42 वर्षीय ओम गिरी गोस्वामी (Om Giri Goswami) बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें बेटा और परिजन अस्पताल ले गए थे। वे ग्राम नजीराबाद में रहते थे। उनकी ऑटो गैराज था। जिसमें वाहन धोने का भी काम होता था। वह मशीन बिगड़ने के कारण उसे सुधार रहे थे। ऐसा करते वक्त ही उन्हें करंट लग गया था। नजीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग 29/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल की जांच के बाद लापरवाही को लेकर कोई ठोस वजह पता चल सकेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BHopal News : युवती को अभद्र बोलकर बदनाम करने की धमकी
Don`t copy text!