Bhopal News: बहते पानी के आसपास मौजूद अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

भोपाल। पुलिस को नाले के भीतर से चार दिन पुराना नवजात का शव मिला है। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
नवजात के पैरों में मिला अस्पताल का टैग
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार लाश 05 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे नागरिकों ने देखी थी। नवजात के पैरों में अस्पताल का टैग भी है। जिसके संबंध में पड़ताल की जा रही है। शव करीब चार दिन पुराना होने के कारण वह खराब भी हो चुका है। इसके अलावा अस्पताल का टैग भी मिट चुका है। इसलिए अब पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। जिससे यह पता चल सके कि नवजात (Newborn) की मौत स्वभाविक है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है। मामले के बारे में पता लगाने भौंरी नाले के आसपास खुले सभी निजी अस्पतालों की जानकारी जुटाकर वहां जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 34/26 कायम किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।