Bhopal News: पर्यटन विभाग के कर्मचारी की कमरे में मिली लाश

Share

Bhopal News: दुर्गंध आने पर रहवासियों ने दी थी पुलिस को खबर, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भेापाल। पर्यटन विभाग के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की जहांगीराबाद थाना पुलिस कर रही है। शव काफी पुराना है, जिस कारण दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को आशंकाओं के चलते खबर की थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का पता चला

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान 32 वर्षीय राजू धुर्वे (Raju Dhurve) के रुप में हुई है। वह बरखेड़ी में स्थित किराए के मकान में रहता था। वह पर्यटन विभाग (Tourism Department) में आऊटसोस कर्मचारी था। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले के आटनेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वह एक पेट्रोल पंप में भी पार्ट टाइम काम करने जाता था। उसे चार दिन पहले आखिरी बार देखा गया था। उसके कमरे से 06 अगस्त को दुर्गंध आने पर उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि अभी मौत की ठोस वजह पीएम रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगी। लेकिन, पुलिस को दिल का दौरे से मौत होने की आंशका है। इस मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम किया है। जिसकी जांच करने मौके पर एएसआई रामलक्ष्मण गुर्जर पहुंचे थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्शीवाद अस्पताल के निर्माणाधीन हिस्से से चोरी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!