Bhopal News: बाइक सवार महिला की मौत

Share

Bhopal News: पति और पोती के साथ बाइक पर सवार थी महिला, अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मोटर साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। उन्हें जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता नहीं चल सका है।

बाइक से गिरकर हुई जख्माी

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के मुताबिक गीता बाई (Geeta Bai) पति इमरत सिंह उम्र 47 साल कान्हासैया में रहती थी। 03 अगस्त की शाम वह अपने पति और पोती के साथ बाइक (Bike) पर सवार होकर कही जा रही थी। तभी रास्ते में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए नर्मदा ट्रामा  अस्पताल (Narmada Trauma Hospital) में भर्ती कराया था। जहां कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 53/26 कायम कर लिया है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर
Don`t copy text!