Bhopal News: श्वान के काटने से जख्मी व्यक्ति समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: घर पर ही करा रहा था उपचार, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स और ऐशबाग थाना क्षेत्र के हैं। इसमें एक व्यक्ति की श्वान काटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर मौत हुई है।

घर पर ही कर रहे थे ईलाज

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार अनिल मरावी पुत्र राम प्रसाद मरावी (30) मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी बत्ती बाई (Batti Bai) पति को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंची। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि कुछ समय पूर्व अनिल मरावी (Anil Maravi) को श्वान (Dog) ने काट लिया था। जिसका वह घर पर ही उपचार कर रहे थे। वह 03 अगस्त की शाम को बेसुध होकर गिर गए थे। डॉक्टरों ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव नगर निवासी अफताब (Aftab) पुत्र अख्तर उम्र 21 साल फर्नीचर का काम करते थे। 03 अगस्त की सुबह उसने अपने घर में फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी वजह का पता नहीं चल सका है। वह परिवार का इकलौता बेटा भी था। जिस कारण माता-पिता काफी शोकाकुल हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 45/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी आटा चक्की संचालक की मौत

दूसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत

उधर पिपलानी (Piplani) पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय विकास यादव (Vikas Yadav) मजदूरी करता था। बीती 25 जुलाई को अपने घर की छत पर मोबाइल (Mobile) फोन पर बातचीत करते हुए दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में चल रहा था, जहां कल रात उसकी मौत हो गई। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 62/26 कायम ​कर लिया है। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!