Bhopal News: हादसे के बाद चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भागा, प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को उड़ा दिया। जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके में हुआ था। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को लावारिस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वाहन को लावारिस छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में 32 वर्षीय अनिल डेविड (Anil David) बुरी तरह से जख्मी हुए थे। हादसा 02 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे थाने के नजदीक मस्जिद के सामने हुआ था। अनिल डेविड ऑटो (Auto) चलाने के अलावा कबाड़ा कारोबारी भी थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 61/26 कायम करके आरोपी वाहन चालक की कार (Car) को जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इधर, शव पीएम के लिए मॉर्चुरी रुम में रख दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।