Bhopal News: ऑटो सवार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने डंडों के साथ किया गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में डंडों से पीटकर एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पहुंचा दिया। वह दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने पहुंचा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सिर पर लगातार डंडे से किये वार
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत सुनील साहू (Sunil Sahu) ने दर्ज कराई है। घटना की शुरुआत रत्नागिरी (Ratnagiri) चौराहे से शुरु हुई थी। वहां ऑटो चालक 32 वर्षीय राहुल ठाकुर, 35 वर्षीय प्रशांत ठाकुर और उनकी बहन 33 वर्षीय पिंकी सोलंकी का पूजा सेन से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। सुनील और उसके साथी हीरेश बघेल (Hiresh Baghel) ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों आनंद नगर (Anand Nagar) बिजली कॉलोनी की घाटी के पास खड़े थे। तभी ऑटो (Auto) एमपी-04-जेवाई-1982 से राहुल, प्रशांत और पिंकी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल और प्रशांत ने हीरेश को जमीन पर पटककर डंडों से पीटना शुरु कर दिया। उसके सिर पर लगातार कई वार किए गए। जिस कारण वह गंभीर हो गया। शोर सुनकर आसपास खड़े ठेले वालों ने बीच-बचाव किया, तब आरोपी वहां से भागते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पिपलानी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत ठाकुर (Prashant Thakur) उम्र 35, राहुल ठाकुर (Rahul Thakur) उम्र 32 और पिंकी सोलंकी (Pinky Solanki) उम्र 33 को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे और ऑटो जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 742/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।