Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, संदिग्धों की तलाश जारी

भोपाल। लहारपुर के नजदीक हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके में हुई है। आरोपियों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों में पत्थर मारकर नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस ने रविवार दोपहर घटनाक्रम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरानी रंजिश के चलते किया हमला
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार लहारपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Laharpur Housing Board Colony) निवासी राय सिंह राजपूत (Rai Singh Rajput) आटा चक्की का संचालन करते हैं। उनका घर के बाहर लोडिंग ऑटो खड़ा रहता है। 25—26 जुलाई की दरमियानी रात करीब दो बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकाया। उसके बाद लोडिंग ऑटो (Loading Auto) में पत्थर मारकर उसको नुकसान पहुंचाया। इस वाहन के बाद आरोपियों ने संतोष कुमार गुप्ता (Santosh Kumar Gupta) की कार (Car) पर भी पत्थर बरसाकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की राय सिंह राजपूत से रंजिश हैं। वह उन्हें नाम से नहीं जानते हैं। लेकिन, चेहरे से वे पहचान गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए गई थी। लेकिन, वे अपने घरों से गायब थे। आरोपियों ने कॉलोनी के कई मकानों पर भी पत्थर भी फेंके थे।
डीसीपी की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज
सूचना मिलने पर कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर तुरंत नहीं पहुंची। जिस कारण संतोष कुमार गुप्ता ने डीसीपी विकास शहवाल (DCP Vikas Sehwal) से संपर्क किया। जिसके बाद थाने से घटनास्थल का निरीक्षण करने कर्मचारी पहुंचे। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाए गए। थाना प्रभारी सुनील दुबे (TI Sunil Dubey) ने बताया बदमाशों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकाने और तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाने का प्रकरण 221/26 दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।