Bhopal News: नाबालिग समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: दसवीं कक्षा की सप्लीमेंट्री एग्जाम में परिणाम बिगड़ने से था परेशान, पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में नाबालिग समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग कक्षा दसवीं का छात्र था। जिसके सप्लीमेंट्री एग्जाम के परिणाम बिगड़ने के कारण अवसाद में घिरे होने की बात सामने आई है। इधर, एक युवक ने फांसी लगाई है। जिसने खुदकुशी से पूर्व सोशल मीडिया में अपनी बात आखिरी बार लिखी है।

पचमढ़ी घुमने की पिता ने नहीं दी अनुमति

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय कृष्णा कुशवाहा  शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-2 में रहते थे। पिता बृजभान कुशवाहा (Brajbhan Kushwah) रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाते हैं। उसने दसवीं कक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर रूक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा दी थी। जिसके परिणाम में कृष्णा कुशवाहा (Krishna Kushwah) फेल हो गए थे। उनकी चार बहने हैं। वह अपने दोस्तों के साथ पचमढ़ी घुमने जाना चाहता था। जिसकी अनुमति पिता ने नहीं दी थी। इसके बाद वह मां से मोबाइल (Mobile) की जिद करने लगा। वह उसको यह बोलकर नहीं दिया गया कि उसे पढ़ाई को लेकर कई बार सलाह दी गई लेकिन वह सुधर नहीं रहा है। जिस कारण वह परेशान रहने लगा और शनिवार को फांसी के फंदे पर लटक गया। मामले की जांच करने एएसआई सुखवीर यादव (ASI Sukhveer Yadav)  मौके पर पहुंचे थे। इधर, गीता नगर (Geeta Nagar) बस्ती में रहने वाले अभिषेक लोधी पिता स्वर्गीय छोटेलाल लोधी उम्र 24 साल ने फांसी लगा ली। उसका 26 जुलाई की सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका हुआ शव देखा। अभिषेक लोधी (Abhishek Lodhi) का भाई हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया में अपनी मर्जी से यह कदम उठाने का खुलासा किया है। मामले की जांच हवलदार जितेंद्र जैन (HC Jitendra Jain) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Bureaucracy Corridor News: सरकार को दो कुर्सियों के लिए "संजय" की तलाश

पीएम को लेकर बना गतिरोध

इधर, छोला मंदिर स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहने वाली 60 वर्षीय मुन्नी बाई (Munni Bai) की पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में 25 जुलाई को मौत हो गई। उन्हें घर पर सांस लेने की तकलीफ होने पर तीन बेटे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की खबर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। जिसके बाद उनके शव को पीएम के लिए भेजा जाने लगा। लेकिन, परिजन किसी तरह की शंका नहीं होने का दावा करके पीएम से इंकार करने लगे। गतिरोध बनने पर डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) से राय ली गई। जिसके बाद परिजनों के लिखित शपथ पत्र देने के बाद बिना पीएम शव परिजनों को सौंपा गया। इन सभी मामलों में छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 60—61—62/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!