Bhopal News: एफआईआर दर्ज होते ही 20 घंटे बाद आई मौत की सूचना, तेरह दिन पहले हुआ था बाइक से हादसा

भोपाल। लगभग दो सप्ताह पूर्व हुए हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इससे पहले पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज नहीं था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके का है। यह मामला हादसे के तेरह दिन बाद दर्ज किया गया। एफआईआर होने के 20 घंटे बाद जख्मी के मौत होने की खबर आ गई।
थाने में रिपोर्ट नहीं कराने को लेकर हुई थी सुलह
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 9 जुलाई की दोपहर एक बजे तेली वाले खेत के नजदीक हुई थी। एक बाइक को अमित मालवीय पिता रघुवीर मालवीय उम्र 18 साल चला रहे थे। वे ग्राम डुंगरिया में रहते थे। अमित मालवीय (Amit Malviya) जिस बाइक को चला रहे थे वह18 वर्षीय अभिराज राजपूत (Abhiraj Rajput) की थी। घटना वाले दिन दोनों साथ में थे। जबकि दूसरी बाइक पर सुरेश धाकड़ चला रहे थे। दोनों के बीच उस वक्त यह बोलकर सुलह हुई थी कि थाने में रिपोर्ट नहीं की जाएगी। इसी बीच अमित मालवीय को लांबाखेड़ा स्थित जीवन दान अस्पताल (Jeevan Dan Hospital) ले जाया गया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया। वहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं 21 जुलाई की शाम अभिराज राजपूत पिता कल्याण सिंह राजपूत उम्र 18 साल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण 460/26 दर्ज किया। यह प्रकरण दर्ज करने के अगले दिन दोपहर बारह बजे अमित मालवीय की मौत हो गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी वाहन एमपी-40-एमडी-8746 के चालक खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।