Bhopal News: रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस विभाग के वाहन को चलाने का करता था काम

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगा ली। वह पुलिस वाहन चलाने का आउटसोर्स में काम करता था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की सूखी सेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी तक आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।

रात खाना खाकर कमरे में सोने गया था

सूखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना पिपलिया बाज खां स्थित कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में हुई थी। मृतक 27 वर्षीय अजय बाल्मीकि (Ajay Walmiki) हैं। वह पुलिस विभाग (Police Department) के ही वाहन चलाने का काम करते थे। पिता रामबाबू पुलिस विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। परिवार के साथ रहने वाला अजय 15 जुलाई की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।16 जुलाई की दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो अजय फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जांच करने एएसआई नरेन्द्र सिंह (ASI Narendra Singh) पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कार के आगे बेकार लगी पत्नी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!