Bhopal News: ताजुल मसाजिद के पास हुई घटना, पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की रैली 15 जुलाई को प्रस्तावित थी। उसको देखने एक युवक वहां पहुंचा था। वहां भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके पहने हुए कुर्ते से मोबाइल निकाल लिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके को है। इस संबंध में शाहजहांनाबाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
रैली देखते समय जेब से मोबाइल हुआ चोरी
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद हुजैफा पिता मोहम्मद नईम उम्र 22 साल ऐशबाग स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर में रहते हैं। वे एमपी नगर (MP Nagar) में मोबाइल एसेसरीज के सामान बेचने का काम करते हैं। मोहम्मद हुजैफा (Mohammad Huzaifa) 15 जुलाई की शाम लगभग चार बजे शाहजहांनाबाद स्थित एलबीएस रोड होते हुए ताजुल मस्जिद पहुंचे। यहां वह रैली (Rally) देख रहे थे तभी जेब से टेक्नों कंपनी का मोबाइल (Mobile) चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपए बताई है। इस मामले में 15 जुलाई की रात चोरी का मामला 428/26 पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।