MP Cop News: पुलिस कमिश्नर ने युवाओं को संदेश पहुंचाने आदर्श बताते हुए जागरुक करने दिया संदेश

भोपाल। प्रदेश में नशे से दूरी है जरुरी अभियान के दूसरे चरण के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ चेहरा बन गई हैं। उन्होंने 16 जुलाई को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (MP Cop News) से मुलाकात करके युवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बताया। क्रांति गौड़ इंग्लैंड के लॉडर्स मैदान में हुए पहले महिला मैच की टीम की महत्वपूर्ण सदस्य भी रहीं हैं।
युवा ही सुरक्षित व विकसित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं
जानकारी के अनुसार उसी मैच में क्रांति गौड़ (Kranti Gaur) ने एक पारी में पांच विकेट लेकर टेस्ट ऑनर्स बोर्ड (Test Honours Board ) में नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए 16 जुलाई को भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय ( Bhopal Police Commissioner Office) में उनका सम्मान भी किया गया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने उन्हें श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। छतरपुर (Chatarpur) निवासी क्रांति यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर (Cricketer) हैं। सम्मान समारोह में उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस के जनजागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0Ó का समर्थन करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही सुरक्षित व विकसित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, एएसपी कोतवाली संतोष पटेल, आरआई जय सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।