Bhopal News: बेटियों के कहने पर महिला पहुंची थी थाने, पति से अलग रहती है महिला

भोपाल। शादीशुदा महिला जो पति से अलग रहती थी वह बलात्कार की शिकार हो गई। इस मामले में भेापाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी जानता था कि पीड़िता घरेलू कलह से जूझ रही है। जिस कारण उसने मदद के बहाने उसके साथ रेप किया था। पीड़िता की बेटियों ने उसे समझाईश देकर ज्यादती के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाया था।
छोटी बेटी की परवरिश में मदद करने का दिया झांसा
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। उसकी दो बेटियां है जिसमें बड़ी बेटी उसके पिता के साथ रहती है। वह छोटी बेटी के साथ पति से अलग रहने को मजबूर हैं। दरअसल, पति के साथ नहीं बनने के कारण यह निर्णय उसे लेना पड़ा। आरोपी रमेश दुबे (Ramesh Dubey) है जो पहले घर में मदद के नाम पर आता-जाता था। उसने 27 जून को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया था। उसका कहना था कि वह उसकी छोटी बेटी की परवरिश में मदद भी करेगा। यह बोलकर उसने कई बार ज्यादती की। यह बात बेटी को पता चली तो उसने मां के कदम के फैसले पर विरोध जताते हुए थाने में शिकायत करने की सलाह दी थी। जिसके बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 674/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।