Bhopal Cyber Fraud: चार व्यक्तियों से तीन लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड समेत घर बैठे पैसा कमाने का दिया था लालच

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चार व्यक्तियों से तीन लाख रुपए की रकम ऐंठने के मामले थाने में पहुंचे हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के बागसेवनिया, गोविंदपुरा, छोला मंदिर और बैरसिया थाना क्षेत्र की है। आरोपियों की तरफ से अलग-अलग तकनीक अपनाकर पीड़ितों को झांसा दिया गया था।

एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर किया कॉल

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार ललिता कुमारी मीणा पिता मूलचंद्र मीणा उम्र 25 साल श्रीरामेश्वरम एक्सटेंशन कॉलोनी (Shri Rameshwaram Extension Colony) में रहती हैं। वह प्रायवेट नौकरी कर रही हैं। मूलत: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले की रहने वाली ललिता कुमारी मीणा (Lalita Kumari Meena) के पास एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर कॉल आया था। उसने अपनी आईडी भी व्हाट्स एप पर भेजी थी। जिसमें विशाल बंसोदे (Vishal Bansode) नाम लिखा हुआ था। आरोपी ने झांसा दिया था कि सिर्फ एक दिन के लिए बैंक की तरफ से ऑफर है। जिसके लिए एक लिंक को क्लिक करने बोला था। उसके बाद उसके खाते से एक लाख, 14 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकल गई। घटना के अगले दिन रविवार होने के चलते वह तुरंत बैंक नहीं पहुंच सकी थी। यह घटना 12 जुलाई को हुई थी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 537/26 दर्ज कर लिया है।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर पैसा ऐंठा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने बताया कि शिवनगर (Shiv Nagar) फेस-1 निवासी संदीप परोचे (Sandeep Paroche) उम्र 36 साल प्राइवेट ड्राइवर हैं। उनके पास 15 जून को मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर साढ़े पांच लाख रूपए करने का झांसा दिया। पीड़ित को पैसों की जरूरत थी, इसलिए लिमिट बढ़ाने वह सहमत हो गए। आरोपी ने उनसे ओटीपी नंबर पूछा और करीब दो घंटे बाद उनके के्रडिट कार्ड से 11 बार में 49 हजार 448 रूपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 671/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुरानी रंजिश पर दो परिवार भिड़े

घर बैठे पैसा कमाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

इसी तरह गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने बताया कि श्याम नगर बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) निवासी 23 वर्षीय मुस्कान यादव (Muskan Yadav) पूर्व में प्राइवेट नौकरी करती थी। वह अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रही है। वह घर बैठे नौकरी तलाश रही थी। इस कारण उसके पास 12 जुलाई को व्हाट्स एप पर अमेजन कंपनी (Amazon Company) के नाम से एक एपीके लिंक आई। उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद टॉस्क देकर काम करने बोला। इस दौरान जालसाजों ने उनके खाते से 94 हजार 661 रूपए 12 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 611/26 दर्ज कर लिया है। वहीं बैरसिया (Berasia) थाने में सावित्री मीणा (Savitri Meena) पति रामसिंह मीणा उम्र 49 साल के साथ जालसाजी का मामला पहुंचा। वे अजबपुरा पंचमुखी गांव में रहती हैं। उनके खाते से 14 जुलाई को 31 हजार रुपए जालसाजों ने निकालकर दूसरे खातों में भेज दिए। बैरसिया थाना पुलिस ने प्रकरण 439/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरागढ़ की होटल में महिला से बलात्कार
Don`t copy text!