Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, अन्य कर्मचारियों से चल रही पूछताछ

भोपाल। होटल के एक कर्मचारी ने फांसी लगा ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। यह कदम उसने अपने कमरे में जाकर उठाया। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करके घटना के पीछे वजह का पता लगाया जा रहा है।
दो साल पहले ही आए थे भोपाल
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय मोहम्मद साजिद होटल (Mohammed Sajid) सिटरस (Hotel Citrus) में खाना बनाने का काम करते थे। वह होटल के कर्मचारियों के बने मकान में रहते थे। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर(Saharanpur) जिले के रहने वाले थे। वह एक पखवाड़े पहले ही नौकरी करने आए थे। इससे पहले वह भोपाल में दूसरी जगह रहते थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद साजिद दो साल पहले भोपाल आए थे। परिजन भोपाल में नहीं होने के कारण शव को अभी मॉर्चुरी रुम में रखा गया है। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 49/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने जांच के लिए मोहम्मद साजिद का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।