Bhopal News: केनरा बैंक का एटीएम बदलकर खाते से निकाले 83 हजार रुपए

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल में हाऊस कीपिंग का काम करने वाली महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, मदद के बहाने दिया घटना को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। केनरा बैंक के एटीएम में उसको बदलकर एक महिला के खाते से 83 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया पुलिस चोरी का मामला दर्ज करके जांच कर रही है। जिसमें पुलिस को घटना में शामिल दो संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।

मोबाइल नंबर बदलने का बोलकर बदल दिया एटीएम

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार संगीता देवी पति स्वर्गीय मुकेश पंडित उम्र 30 साल लहारपुर (Laharpur) में रहती हैं। वे भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में हाऊस कीपिंग का काम करती है। वह 21 जून की दोपहर लगभग दो बजे बागमुगालिया में स्थित केनरा बैंक (Canara Bank) के एटीएम (ATM) गईं थी। उसके साथ सहेली क्रांति भी थी। वह एटीएम के बाहर खड़ी थी। यहां उसने पहले तीन हजार रुपए निकाले। इसके बाद उसने दो हजार रुपए दोबारा निकालने का प्रयास किया तो वहां दो व्यक्ति आ गए। वह उसे मदद करने का बोलते मोबाइल नंबर बदलने की सलाह देने लगे। उन्होंने दोबारा पासवर्ड डाला तो पैसा नहीं निकला। इसके बाद संगीता देवी (Sangeeta Devi) घर चली गई। घर पहुंचने पर उनके खाते से कई बार में 83 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। संगीता देवी ने अपना एटीएम देखा तो वह बदला हुआ था। बागसेवनिया थाना पुलिस को इस संबंध में उन्होंने 12 जुलाई को थाने पहुंचकर प्रकरण 521/26 दर्ज कराया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Unemployed Issue: देशभर में जिनके लिए ताली और थाली बजाई अब वे सड़क पर उतरे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!