Bhopal News: दो दुकान और तीन मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल समेटा

भोपाल। राजधानी में नाईट पेट्रोलिंग सिस्टम की चोरों ने पोल खोलकर रख दी। दरअसल, पिछले चौबीस घंटों के दौरान भेापाल (Bhopal News) शहर के दो दुकान और तीन मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोर बटोर ले गए हैं। लेकिन, पुलिस का कहना है कि अभी चोरी गई संपत्ति की सूची सौंपी ही नहीं गई है।
शटर को मोड़कर भीतर घुसे चोर
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना क्षेत्र में दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जिसकी पहली रिपोर्ट पुष्पेंद्र सौलंकी पिता भूपेंद्र सिंह सौलंकी उम्र 27 साल ने दर्ज कराई। वे फिलहाल करोद निशातपुरा (Nishatpura) में रहते हैं। वह मूलत: नजीराबाद (Nazirabad) के रहने वाले हैं। यहां एयरपोर्ट रोड पर इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) के नजदीक पुष्पेंद्र सौलंकी (Pushpendra Solanki) अपोलो फार्मेसी दुकान (Apollo Pharmacy store) में नौकरी करते हैं। जिसके शटर को मोड़कर उसके भीतर घुसे चोर 24 हजार रुपए और अन्य सामान ले गए। इसी तरह चोरी की दूसरी रिपोर्ट कोहेफिजा थाने में अंकुश सिंह बघेल (Ankush Singh Baghel) पिता स्वर्गीय पुष्पराज सिंह बघेल उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। वे निशातपुरा स्थित संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में रहते हैं। उनकी इंद्र विहार कॉलोनी में ऑन डोर (On Door) कंपनी हैं। जिसके शटर में ताले तोड़कर चोर नकदी 55 हजार रुपए के अलावा कई अन्य सामान ले गए। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 493-494/26 दर्ज कर लिया है। चोरी की तीसरी रिपोर्ट बादल बंसल पिता संतोष बंसल उम्र 21 साल ने शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज कराई है। वे मदर इंडिया कॉलोनी में रहते हैं। वह 12 जुलाई की रात घर का दरवाजा लगाना भूल गए थे। जिस कारण बादल बंसल (Badal Bansal) के घर घुसे चोर मोबाइल, पायल, चांदी के कंगन, चांदी की करधौनी समेत अन्य सामान बटोर ले गए। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने प्रकरण 414/26 दर्ज कर लिया है। इधर, चूनाभट्टी (Chuna Bhatti) में स्थित छत्रपति शिवाजी कॉलोनी (Chatrapati Shivaji Colony) के दो मकानों पर चोरों ने धावा बोला। दोनों मकान सूना था। पुलिस ने अवधेश गुप्ता पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण गुप्ता उम्र 55 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे व्यवसायिक सलाहकार का काम करते हैं। उनके मकान के दूसरे हिस्से में सौरभ अवस्थी (Saurabh Awasthi) के भी मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अवधेश गुप्ता (Awadhesh Gupta) 9 जुलाई से हलालपुर मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त थे। जबकि सौरभ अवस्थी इंदौर (Indore) में रहने वाले माता-पिता के पास गए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों ने अभी चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमत नहीं बताई है। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 247/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।