Bhopal News: लाखों रुपए का माल समेट ले गए चोर

Share

Bhopal News: मकान और स्टेशनरी गोदाम को निशाना बनाया, पुलिस को नहीं मिले सुराग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा और अशोका गार्डन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और स्टेशनरी गोदाम से लाखों रुपए का माल ले गए हैं।

यहां हुई हैं वारदात

शाहपुरा (Shahpura) पुलिस के अनुसार चंदन कुशवाहा पिता फुंदीलाल उम्र 28 साल रोहित नगर में रहते हैं। वे जानकी अस्पताल (Janki Hospital) के सामने होटल का संचालन करते हैं। चोरी की वारदात 11 जुलाई की सुबह दिनदहाड़े अंजाम दिया। चंदन कुशवाहा (Chandan Kushwah) ने पुलिस को बताया कि वे दुकान पर थे। पत्नी सुबह साढ़े नौ बजे ताला लगाकर बच्चे के स्कूल में आयोजित बैठक में शामिल होने गई थी। वह वापस लौटी तो घर में लगा ताला टूटा मिला। घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात बदमाश ले गए। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 370/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाने में धीरज अरोरा (Dheeraj Arora) पिता महेंद्र अरोरा उम्र 48 साल ने चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है। वे शाहपुरा स्थित गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहते हैं। उनका गोविंदपुरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पेपर का गोदाम हैं। यह किराए पर लिया गया है। जिसका ताला तोड़कर चोर करीब 100 कार्टन उठा ले गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात को अंजाम देने लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया है। घटना 9 जुलाई को हुई थी। जिसमें 11 जुलाई को पुलिस ने प्रकरण 378/26 दर्ज किया है। पुलिस ने देरी से दर्ज हुए प्रकरण को लेकर वजह नहीं बताई है। पुलिस के अनुसार चोरी गया माल करीब एक लाख रुपए का है।

यह भी पढ़ें:   Loan Fraud News: आधार कार्ड पर दूसरे की तस्वीर लगाकर लिया लोन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!