Bhopal Fraud News: घेराबंदी करके आरोपी महिलाओं को पुलिस ने दबोचा, जेवरात बरामद, कई अन्य वारदात में चल रही पूछताछ

भोपाल। दंपति को संतान सुख का झांसा देकर उनसे जेवरात ऐंठ लिए गए। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें प्रकरण दर्ज करके पुलिस ने जालसाजी करने वाली चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
तंत्र विद्या के नाम पर उतरवाए जेवर
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय बबीता बाई गौड़ (Babita Bai Gaud) की दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसे अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। वह ग्राम झिरनिया के नई बस्ती में रहती हैं। घटना 11 जुलाई को हुई थी। उनके घर दो महिलाएं आई। उन्होंने जड़ी-बूटी बेचने का झांसा दिया। उसे बताया गया कि वह कमजोर है और वह उसे दवा देकर ठीक कर सकती हैं। उन्होंने संतान सुख समेत अन्य परेशानी से हल निकालने अनुष्ठान कराने प्रस्ताव रखा। जिसके लिए आरोपी महिलाओं ने 1100 रुपए की मांग रखी। रकम लेकर उन्हें दो पुड़िया जड़ी-बूटी की बताकर थमा दी। इसके बाद जालसाज महिलाओं ने कहा कि विश्राम घाट में तंत्र विद्या के नाम पर पहना हुआ चांदी का मंगलसूत्र, पायल और बिछिया उतरवा ली। उनका कहना था कि यह जेवरात उसे अनुष्ठान संपन्न होने के बाद वापस मिल जाएंगे। पति शाम को जब घर लौटा तो उसने पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण 126/26 दर्ज कर मामले में संदेही दो महिलाओं को हिरासत में लिया। जिन्होंने घटना में शामिल दो अन्य महिलाओं की भूमिका का भी खुलासा किया। आरोपियों की पहचान गांधी नगर (Gandhi nagar) गौड़ बस्ती निवासी बीना बाई गौड़(Beena Bai Gaud), चिकला बाई गौड़ (Chikla Bai Gaud), निकरा बाई (Nikra Bai) और शीला बाई गौड़ (Sheela Bai Gaud) के रूप में हुई। आरोपी महिलाएं फेरी लगाकर जड़ी-बूटी बेचती है। इसी धंधे की आड़ में वह अपने शिकार की जानकारी जुटाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देती हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।