Bhopal News: एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, अवैध तरीके से रेत परिवहन कर रहा था वाहन

भोपाल। मासूम एक साल की बच्ची पर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिसकी इलाज के दौरान भोपाल एम्स अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा भेापाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुआ है। जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई वह अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहा था।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार हादसा 08 जुलाई की दोपहर तीन बजे ग्राम छान में हुआ। यहां अजय गौड (Ajay Gaud) का परिवार रहता है। वह मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां है। सबसे छोटी बेटी कीर्ति थी जो कि एक साल की है। वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी मुख्य मार्ग से ट्रैक्टर-ट्राली (Tractor-Trolly) ले जाने की बजाय अंदर के रास्ते ले जा रहे उसके चालक ने कीर्ति गौड (Kirti Gaud) को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। यहां शाम छह बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। परिजनों का आरोप है कि उसके शव को पलंग में रखे हुए एक घंटा बीत गया। इसके बावजूद थाने से शाम साढ़े सात बजे तक कोई नहीं आया। वहीं थाना प्रभारी बिमल राय (TI Vimal rai) ने बताया कि थाने में शाम छह बजे सूचना मिली थी। शव का पीएम 08 जुलाई को कराया जाएगा। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 48/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।