Bhopal News: सीने में चाकू लगकर जख्मी युवक सामने आया

Share

Bhopal News: वाहन से आगे निकलने की होड़ में पांच दिन पूर्व हुआ था विवाद,जांच के बाद अब काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। वाहन से आगे निकलने की होड़ में हुए विवाद में अब दूसरा पक्ष सामने आया है। इस पक्ष की तरफ से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र का है। उसके सीने में चाकू का वार लगा है। जिस कारण पूर्व में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में अब काउंटर केस की कार्रवाई पुलिस की तरफ से की गई है।

वाहन आगे निकालने को लेकर हुआ था विवाद

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 20 वर्षीय राज धुर्वे (Raj Dhurve) गंभीर रुप से जख्मी है। वह मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित जाटखेड़ी गांव में रहता है। उसका 21 जून की शाम दोस्तों के साथ कोलार डैम (Kolar Dam) से लौटते वक्त विवाद हुआ था। घटना अमलतास कॉलोनी (Amaltas Colony) में हुई थी। विवाद अन्य वाहन से आगे निकलने को लेकर हुआ था। उस वक्त दामखेड़ा निवासी भरत डामोर (Bharat Damor) और समीर लकड़ा (Sameer Lakda) पुलिस के सामने आए थे। उन्हें चाकू (Knife) के कई जगह वार लगे थे। जिस कारण पुलिस ने उस वक्त जानलेवा हमले का प्रकरण 235/26 दर्ज किया था। पुलिस राज धुर्वे की तलाश करते हुए मिसरोद स्थित निजी अस्पताल पहुंची। पता चला कि भरत डामोर और समीर लकड़ा ने भी हमला किया था। पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब राज धुर्वे की शिकायत पर 25 जून को पुलिस ने प्रकरण 244/26 दर्ज किया है। जिसमें अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Epic Card: चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद सनसनीखेज खुलासा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!