Bhopal News: नशे के कारण कलह से जूझ रहा परिवार, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। नव युवक ने एक बस्ती मेंफांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अरेरा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पिता ने भी आठ महीने पहले फांसी लगाकर जान दी थी।
आठ महीने पहले पिता ने भी की थी खुदकुशी
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) बस्ती में हुई। यहां 19 वर्षीय आकाश गौतम (Akash Gautam) रहता था। वह बेरोजगार होने के साथ शराब का सेवन अत्याधिक मात्रा में करता था। उसके पिता सुभाष गौतम (Subhash Gautam) ने भी आठ महीने पहले खुदकुशी की थी। जिस कारण मां को बंगलों में काम करके घर चलाना पड़ रहा था। पुलिस को जांच में पता चला है कि पिता ने भी नशे की लत के कारण खुदकुशी की थी। इसी तरह बेटे ने भी फांसी लगाई है। उसका शव घर में ही टीन शेड के लिए लगे लोहे के एंगल से लटका मिला था। 25 जून की दोपहर उसकी मां ने सबसे पहले देखा था। छोटा भाई दोस्तों के साथ बाहर खेलने गया था। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।