Bhopal News: दिहाड़ी मजदूर को बिजली के खंभे पर चढ़ाकर शिकायत का करा रहे थे निराकरण

भोपाल। करंट से झुलसकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह दिहाड़ी मजदूर था जो सामान्य बिजली समस्याओं को दूर करता था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। उसे बिजली कंपनी के नियमित कर्मचारियों ने दिहाड़ी देने का लालच देकर खंभे पर चढ़ा दिया। ऐसा करने से पहले विद्युत वितरण को अवरोध नहीं कराया था। इस कारण बिजली कंपनी के सारे कर्मचारी भाग गए।
बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा दिया था
घटना को लेकर बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि बिजली के पोल पर शव करीब चार घंटे तक लटका भी रहा। उसको नीचे उतारा गया तो उसकी पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र कुशवाहा (Jitendra Kushwah) पिता सेवाराम कुशवाहा के रुप में हुई। उसके भाई बंटी कुशवाहा (Bunty Kushwah) का आरोप है कि उसे बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने पांच सौ रुपए देने का लालच दिया था। इसके बाद उसे बिना सुरक्षा उपकरणों और बिना बिजली अवरोध कराए बिजली के पोल पर चढ़ा दिया। घटना 24 जून की शाम हुई थी। समस्या का निदान करने के लिए बिजली कंपनी (Electricity Company) के कर्मचारी आजाद ठाकुर (Ajad Thakur) और रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) मौके पर आए थे। वह हादसे के बाद वहां से भाग गए। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 43/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।