Bhopal News: सड़क हादसे में हुई थी ढ़ाबा संचालक की मौत, दुर्घटना के बाद लावारिस मिली थी कार

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे शौच के लिए जा रहे ढ़ाबा संचालक को उड़ा दिया। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में हुई थी। हादसे में ढ़ाबा संचालक की मौत हो गई। जिसके मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
खेत के पास मारी थी टक्कर
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 22 जून की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे ग्राम रमगढ़ा में हुआ था। हादसे में बालकिशन गुर्जर पिता दौलत सिंह गुर्जर की मौत हो गई थी। वह रमगढ़ा (Ramgara) मेें ही अपने खेत के नजदीक ढ़ाबा चलाता था। पुलिस को खेत के पास टक्कर मारने वाली कार (Car) एमपी-04-सीडब्ल्यू-0967 भी लावारिस मिल गई। बालकिशन गुर्जर(bal Kishan Gurjar) को बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 51/26 दर्ज करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 382/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई केसी यादव (SI KC Yadav) कर रहे हैं। बैरसिया थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई 52 वर्षीय राजाराम गुर्जर (Rajaram Gurjar) की तरफ से प्रकरण दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।