Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला सुराग, एक महिला की हालत नाजुक

भोपाल। मॉर्निग वॉक करने निकली दो महिलाओं पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। हादसे में महिलाओं के साथ मौजूद बालक भी चपेट में आया। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन के चालक का पता नहीं चल सका है।
महिला को आई गंभीर चोटें
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 22 जून की सुबह लगभग साढ़े चार बजे राजा भोज तिराहे के नजदीक हुई थी। हादसे में गुडिया देवी और उनके बेटे किशन को चोटें आई है। गुडिया देवी (Gudiya Devi) का पहले ओजस अस्पताल (Ojas Hospital) में इलाज चला था। दोपहर में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में घटना के वक्त मौजूद रुबी देवी पत्नी नंदकिशोर पंडित उम्र 35 साल की शिकायत पर 22 जून को दुर्घटना का प्रकरण 413/26 दर्ज किया है। वह बागसेवनिया में नंदी मेडिकल (Nandi Medical) के पास रहती हैं। हादसे में जख्मी महिला रुबी देवी (Rubi Devi) की भाभी है। वह बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।