Bhopal News: बिरहा श्यामखेड़ी डेम में डूबकर बालक की मौत

Share

Bhopal News: साथ गए दोस्त खबर देने की बजाय अपने-अपने घरों में जाकर दुबके

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिरहा श्यामखेड़ी डेम (Birha Shyamkhedi Dam) में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। जिसमें पहेली को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। दरअसल, घटना के वक्त उसके कई अन्य दोस्त भी थे। वह उसे डूबता देखकर अपने घरों में जाकर दुबक गए थे।

दोस्तों के साथ डेम में नहाते समय हुआ हादसा

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 20 जून की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। यहां पिपलिया हसनाबाद ग्राम में डेम हैं। इसमें मछली पालन के अलावा कृषि हेतु पानी को लिया जाता है। बालक की पहचान आहद खान पिता अनीस खान उम्र नौ साल के रुप में हुई है। वह मदरसे में पढ़ाई करता है। उसके साथ दो-तीन अन्य बालक भी थे। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो आहद खान (Ahad Khan) के परिजन तलाशते हुए वहां पहुंचे। यहां कपड़े होने के कारण परिजनों को शंका हुई। गोताखोरों की मदद से रात नौ बजे उसका शव निकाला जा सका। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 50/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई केसी यादव (SI KC Yadav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुल से भदभदा डैम में लगाई छलांग
Don`t copy text!