Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी हवलदार की मौत

Share

Bhopal News: हजेला फिर उसके बाद मल्टी नेशनल अस्पताल में एक पखवाड़े तक चला इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक हवलदार की 21 जून को मौत हो गई। वे पिछले एक पखवाड़े से जीवन और मौत से जूझ रहे थे। मामले की जांच भोपाल (Bhopal news) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वे स्वयं के वाहन से गिरकर जख्मी हुए थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

स्वयं के वाहन से गिरकर हुए थे जख्मी

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 5 जून को भदभदा पुलिया के बीच में हुई थी। हादसे में श्यामल कुमार दास पिता केशव दास उम्र 56 साल जख्मी थे। वे बरखेड़ी कला रातीबड़ थाना क्षेत्र में रहते थे। घटना वाले दिन वे अपने मोपेड से आ रहे थे। तभी स्वयं के वाहन से गिरकर जख्मी हो गए थे। पहले हजेला अस्पताल (Hajela Hospital) में उनका इलाज चला था। उसके बाद परिजनों ने मिसरोद (Misrod) स्थित मल्टी नेशनल अस्पताल (Multi-National Hospital) में भर्ती कराया था। श्यामल कुमार दास (Shyamal Kumar Das) पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई) में हवलदार थे। इलाज के दौरान उनकी 21 जून को मौत हो गई। जिसमें रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एएसआई केपी मिश्रा (ASI KP Mishra) पहुंचे थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: तलाक होते ही तेवर दिखाने लगा लिव इन पार्टनर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!