Bhopal Robbery News: गुंडे ने चाकू की नोंक पर एमबीए के स्टूडेंट को लूटा

Share

Bhopal Robbery News: कॉलेज में पढ़ने वाली सीनियर छात्रा के साथ दबोच लिया था,हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को दबोचा

Bhopal Robbery News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्मार्ट पार्क के भीतर बैठे एमबीए छात्र को चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने लूट लिया। आरोपियों ने नकदी, ईयर फोन के अलावा फोनपे खाते में भी रकम डलवाई। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। हुलिए के आधार पर पुलिस ने थाने के निगरानी बदमाश को हिरासत में ले लिया है। वारदात में उसके साथ मौजूद युवक को भी पकड़ा गया है।

चाकू अड़ाकर खाते में रकम भी ट्रांसफर करवाई

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार दीपू यादव (Deepu Yadav) उम्र 23 साल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित शांति निकेतन (Shanti Niketan) में रहता है। वह रातीबड़ में स्थित एक निजी महाविद्यालय में पढ़ाई करता है। वह मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है। 14 जून को कॉलेज के छात्रों का दल आदिवासी संग्रहायल भ्रमण करने पहुंचा था। उनके साथी लौट गए थे जबकि वह कॉलेज की ही एक अन्य सीनियर छात्रा के साथ शाम चार बजे स्मार्ट पार्क (Smart Park) में चला गया। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे। जिन्होंने चाकू (Knife) निकालकर उस पर अड़ा दिया। उससे पहले मोबाइल (Mobile) मांगा, वह नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जेब में रखे 1200 रुपए छीन लिए। इसके अलावा ईयरफोन उससे छीन लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए उसको फोनपे खाते मेें दो हजार रुपए भी डालने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी उसकी जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने गंगा नगर (Ganga Nagar) में रहने वाले कृष्णा उईके उर्फ छोटू पिता विजय उईके उम्र 19 साल और रितिक उर्फ हर्षित श्रीवास्तव पिता ओम कुमार श्रीवास्तव उम्र 20 साल को दबोचा गया। कृष्णा उईके (Krishna Uikey) थाने का निगरानी गुंडा सूची में शामिल हैं। उसके खिलाफ मारपीट के तीन प्रकरण पहले से दर्ज है। इसी तरह हर्षित श्रीवास्तव उर्फ रितिक (harshit Shrivastav@Ritik) के खिलाफ भी टीटी नगर (TT Nagar) थाने में मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीडब्ल्यूडी क्लर्क ने दम तोड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!