Bhopal News: मजदूरी के तीन सौ रुपए के भुगतान को लेकर हुआ था विवाद

भोपाल। चाकू मारकर तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसमें एक व्यक्ति की आंते शरीर से बाहर भी आ गई है। भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने इस ममाले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पेट में लगा चाकू का वार
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात जैन कॉलोनी (Jain Colony) में हुई थी। यहां रेखा वंशकार के पति गोकुल वंशकार और भाई श्रवण मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों ने कॉलोनी में रहने वाले विनोद उर्फ कांगली उर्फ विकास वरगुंडा (Vinod@Kangli,@Vikas Vargunda) उम्र 37 साल के साथ काम किया था। उनकी तीन सौ रुपए की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ था। उसी बात को लेकर 14 जून की रात करीब 10 बजे गोकुल, उसकी पत्नी रेखा और साले श्रवण हमलावर के घर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। हमलावर का नाम विनोद है जिसने घर से चाकू लेकर आया और तीनों पर वार करना शुरु कर दिया। गोकुल वंशकार (Gokul Vanshkar) और विनोद के पेट में चाकू का वार लगा है। बीच बचाव करने में रेखां वंशकार (Rekha Vanshkar) के हाथ में चोट आई है। गोकुल वंशकार की आंते भी बाहर आ गई थी। उसे गंभीर हालत में पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में भर्ती कराया गया है। निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपी विनोद उर्फ कांगली (Vinod@Kangli) के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 531/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।