Acid Attack : चरित्र शंका के चलते पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब

Share

बुरी तरह झुलसी महिला, बेटी को आई मामूली चोट

सांकेतिक फोटो

पलक्कड (केरल)। केरल के पलक्कड से एक दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी पर एसिड फेंक (Acid Attack)  दिया। घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है, वहीं उसकी बेटी को मामूली चोट आई है। आरोपी ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ सो रहीं थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पीड़िता एक कामकाजी महिला है। वो अपनी 17 की बेटी के साथ सो रहीं थी। उसी दौरान उन पर एसिड अटैक (Acid Attack) हुआ। महिला के चेहरे और गर्दन का 30 फीसदी हिस्सा जल गया है। वहीं नाबालिग बेटी के हाथ पर तेजाब गिरा था। उसे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी पति कोयंबटूर में नौकरी करता है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Madras High Court News: कोरोना की दूसरी लहर केे लिए चुनाव आयोग जिम्मेदारः हाईकोर्ट
Don`t copy text!